10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने का प्लान, 1 लाख लोगों को नौकरी देंगे सोनू सूद
कोरोनावायरस के दौरान एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और गरीबों की मदद कर उनके मसीहा बन गए। सोनू सूद ने मदद का यह सिलसिला अभी भी जारी रखा है। उन्होंने गरीब और नौजवानों की मदद के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वह आने वाले 5 सालों में 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल देंगे और साथ ही उन्होंने एक लाख नई नौकरियां देने की भी घोषणा की है। सोनू सूद ने अपना एक प्लान ट्विटर पर शेयर किया है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक लाख लोगों के लिये नौकरी का इंतजाम करने जा रहे हैं। सोनू सूद ने देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में फंसे लोगों को भी अपने घर तक पहुंचने में उनकी काफी मदद की। अब सोनू सूद देश के लाखों लोगों के लिए नौकरी का भी इंतजाम कर रहे हैं। सोनू सूद ऐसे ही लोगों के लिए रोजगार का ऐप लेकर हाजिर हुए हैं। सोनू ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनू सूद ने नई नौकरी के अवसर लिखते हुए अपना यह महत्वाकांक्षी प्लान लोगों से ट्विटर पर शेयर किया है। सोनू सूद ने इस ट्वीट में बताया है कि उन्होंने एक लाख लोगों के लिए नौकरी का इंतजाम किया है। साथ ही इस ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि अपने इस काम के जरिए वह अगले 5 साल के अंदर करीब 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं। सोनू सूद ने लिखा, नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर.... और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर।

पाठको की राय